कंगना रनौत स्टारर मूवी ‘चंद्रमुखी 2’ का फर्स्ट लुक रिवील, लुक देखकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट | Perfect Woman Fashion & Lifestyle Magazine

कंगना रनौत स्टारर मूवी ‘चंद्रमुखी 2’ का फर्स्ट लुक रिवील, लुक देखकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट | Perfect Woman Fashion & Lifestyle Magazine

कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी अपकमिंग मूवी ‘चंद्रमुखी 2’, जिसका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। उन्हें इस लुक में देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इसी के साथ मेकर्स ने ये भी जानकारी दी है कि फिल्म इसी साल सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हो रही है। ये साउथ फिल्म की ब्लॉकबस्टर मूवी का सीक्वल है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर ‘चंद्रमुखी 2’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘द ब्यूटी एंड द पोज। इसने बिना किसी कोशिश के ध्यान खींच लिया है। चंद्रमुखी 2 से कंगना रनौत का पहला लुक। गणेश चतुर्थी के मौके पर हिंदी तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज।’

साल 2005 में रिलीज हुई थी फिल्म

‘चंद्रमुखी 2’ साल 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। प्रीक्वल में रजनीकांत को डॉ. सरवनन और वेट्टैयान राजा के रूप में दिखाया गया था, जिसमें ज्योतिका मेन लीड ‘चंद्रमुखी’ के किरदार में थीं। सीक्वल में रागवा लॉरेंस, वेट्टैयान राजा के रूप में रजनीकांत की जगह लेंगे और कंगना चंद्रमुखी के किरदार को निभाएंगी और ज्योतिका की जगह लेंगी।

अक्षय-विद्या की ‘भूल भुलैया’

यह तमिल फिल्म मलयालम सुपरहिट ‘मणिचित्राथाझु’ (1993) की रीमेक थी। मलयालम फिल्म को अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ हिंदी में भी बनाया गया था, जिसका नाम ‘भूल भुलैया’ (2007) था। पी वासु के डायरेक्शन में बनी ‘चंद्रमुखी 2’ में वडिवेलु और अन्य कलाकार भी हैं।