शैलेश लोढ़ा ने जीती कानूनी लड़ाई, तारक मेहता के मेकर्स असित मोदी को चुकाने होंगे 1 करोड़ रुपए | Perfect Woman Fashion & Lifestyle Magazine

शैलेश लोढ़ा ने जीती कानूनी लड़ाई, तारक मेहता के मेकर्स असित मोदी को चुकाने होंगे 1 करोड़ रुपए | Perfect Woman Fashion & Lifestyle Magazine

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले शैलेश लोढ़ा को बड़ी जीत मिली है. उन्होंने ये कानूनी लड़ाई जीत ली है और असित मोदी को बड़ा झटका भी लगा है. खबर है कि शैलेश लोढ़ा ने अपने बकाया भुगतान के लिए जो केस असित मोदी पर किया था उसमें उन्हें जीत मिली है और अब बिना शर्त असित मोदी को मोटी रकम शैलेश को चुकानी होगी. इससे पुराने तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा काफी खुश हैं.

असित मोदी को चुकाने होंगे 1 करोड़ रुपए

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फैसले के बाद अब असित मोदी शैलेश लोढ़ा को 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार रुपए देंगे. ये आदेश कोर्ट ने उन्हें दिया है. इस फैसले से शैलेश काफी खुश हैं और इसे उन्होंने सच की जीत बताया है. उनके मुताबिक ये लड़ाई कभी पैसों की नहीं थी बल्कि सच और आत्मसम्मान की थी. अब केस जीतने के बाद शैलेश ने रिवील किया कि उनके हक के पैसों के बदले उन पर जबरन कोई कागजात साइन करने का दबाव बनाया जा रहा था.

मेकर्स का कहना था कि मीडिया से इस बारे में वो कभी बात नहीं करेंगे और इसके अलावा भी. जिस पर शैलेश का मानना था कि अपनी मेहनत के पैसे को पाने के लिए वो किसी भी कागज पर साइन क्यों करेंगे.

बस यही वजह थी कि वो उन्होंने पैसे असित मोदी से मांगने के बजाय सीधे कोर्ट का ही दरवाजा खटखटा दिया और यहां उन्हें पूरा न्याय भी मिला.

पिछले साल छोड़ा था शो

2022 में ही शैलेश लोढ़ा के ये शो छोड़ने की खबरें आई थीं. बताया गया कि असित मोदी संग अनबन के बाद ही उन्होंने ये फैसला लिया जिसके बाद जमकर इनके बीच सोशल मीडिया वॉर भी देखने को मिली थी. वहीं कुछ महीनों के बाद शैलेश लोढ़ा ने बकाया पेमेंट के लिए कोर्ट में केस कर दिया और अब इसका फैसला भी आ चुका है.